अखिलेश कुमार जिला ब्यूरो जालौन
एट/जालौन। मुहर्रम के अवसर पर पुराने थाने चौक क्षेत्र में इस वर्ष भी पारंपरिक ताजिया जुलूस एवं धार्मिक आयोजनों की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पुराने थाने चौक के पुजारी ईददू अली ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार 25 जून की रात बस्ती में ताजियों की गश्त निकाली जाएगी। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा लंगर का आयोजन भी किया जाएगा।उन्होंने बताया कि रातभर गश्त के बाद सुबह तक सभी ताजिए अपने-अपने इमाम चौकों पर वापस पहुंचेंगे, जहां ताजियादार कुछ समय विश्राम करेंगे। इसके बाद 26 जून को दिन में बस्ती के सभी ताजिए अपने-अपने इमाम चौकों से उठकर पुराने थाने वाले इमाम चौक पर एकत्रित होंगे। इस अवसर पर आसपास के गांव-देहात से भी बड़ी संख्या में लोग जलसा और जुलूस देखने के लिए पहुंचते हैं। पुराने थाने इमाम चौक पर भी कई स्थानों पर वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत लंगर का आयोजन किया जाएगा।इसके बाद शाम ढलने पर सभी ताजिए बस्ती से गुजरते हुए लालजी पूर्व प्रधान के दरवाजे पर पहुंचेंगे, जहां हर वर्ष इनके द्वारा लंगर की व्यवस्था की जाती है। यहां से जुलूस आगे बढ़ते हुए पूर्व प्रधान लल्लन के दरवाजे पर पहुंचेगा, जहां अखाड़ा प्रदर्शन और लंगर का आयोजन होगा। कुछ समय रुकने के बाद सभी ताजिए वहां से गढ़ी की ओर प्रस्थान करेंगेरास्ते में खंडकर के दरवाजे पर भी ताजियों का थोड़ी देर ठहराव रहेगा, जिसके बाद सभी ताजिए गढ़ी पहुंचेंगे, जहां फिर से अखाड़ा और लंगर का आयोजन किया जाएगा।अंत में सभी ताजिए एक साथ सुपुर्द-ए-खाक के लिए करबला की ओर रवाना होंगे। क्षेत्र में मुहर्रम के इस पारंपरिक आयोजन को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
