बी आर सी में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

कोंच (जालौन) नगर के पटेल नगर स्थित बीआरसी कार्यालय के सभागार में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के लिए आयोजित किये गए 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान (एफ़ एल एन) दिया गया।

निपुण भारत मिशन के अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र कोंच में प्राथमिक शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान प्रशिक्षण (एफएलएन) प्रशिक्षण के प्रथम फेरे का शुभारंभ बीईओ सुनील राजपूत ने सरस्वती देवी के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर किया उन्होंने प्रशिक्षण का उद्देश्य बताते हुए कहा कि प्राथमिक स्तर पर बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान को मजबूत करना है उन्होंने सभी शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षुओं से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण में गंभीरता एवं उत्साह के साथ प्रतिभाग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को विद्यालय स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाए, ताकि बच्चों के सीखने के स्तर में अपेक्षित सुधार लाया जा सके इस दौरान संदर्भदाताओं एमआरपी त्रिभुवन नारायण सिंह, रुचिर नायक, रविन्द्र कुमार पटेल शैलेन्द्र मिश्रा एवं रजनीकांत कुशवाहा के द्वारा शिक्षकों को विभिन्न विषयों पर उत्साहपूर्ण एवं प्रभावी प्रशिक्षण प्रदान किया गया

प्रशिक्षणदाता त्रिभुवन नारायण सिंह ने शिक्षकों को एफएलएन से संबंधित गतिविधियों, शिक्षण विधियों और बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान विकसित करने के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने भी सक्रिय सहभागिता करते हुए प्रशिक्षकों से विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की इस दौरान शिक्षकों में राकेश निरंजन, डॉ हरपाल सिंह यादव,साधना पटेल आशुतोष सुनील फिरोज खान ऋषभ खरे निकिता अग्रवाल,राजपाल सिंह,उदयभानु आदि सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply