कोंच (जालौन) नगर के मोहल्ला आरजी लेन कुरैशयान मस्जिद के पास हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अता ए मोइन ग्रुप की जानिब से सातवां जिकरे इमाम ए हुसैन व मशायिक ए कोंच कान्फ्रेंस का आयोजन मुख्य अतिथि हजरत सैय्यद अनस मियाँ बिलग्राम शरीफ की उपस्थिति में किया गया जिसमें जलसे का आगाज समीर रजा ने तिलावते कुरान से किया इसके बाद मुफ़्ती सैय्यद सुएब अली ने मशायिक ए कोंच के बारे में बयान किया वहीं मुंबई से आये सायर मौलाना रफीक रजा कादरी ने इमाम हुसैन की शान में मन कबत व नात पड़ी कार्यक्रम मुख्य अतिथि ने तकरीर करते हुए बताया कि इमाम हुसैन ने सच्चाई व हक के लिए अपना सब कुछ निछाबर कर दिया हमे उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए उन्होंने यह भी बताया कि मुहर्रम के इस माह ने इबादत करें नमाज पढ़े और रोजा के साथ साथ भूखों को खाना खिलाएं तथा पानी व सर्वत कस बितरण करें इसके बाद मुख्य अतिथि ने दुआ पढ़कर कार्यक्रम का समापन किया और लंगर बितरण किया गया इस दौरान मुफ्ती इकराम साहब कारी असलम राजा सैयद ताजिम अली हाफिज तालिब रजा अरमान रजा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
