Loading market...

बीआरसी में सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

कोंच (जालौन) शुक्रवार को नगर स्थित बीआरसी कार्यालय पर समापन दिवस के अबसर पर प्रशिक्षण के दौरान स्पेशल एजुकेटर जगत सिंह पाल के द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिव्यांग बच्चों की पहचान, उनकी आवश्यकताओं को समझने, उचित देखभाल, शिक्षा एवं विकास के अवसर उपलब्ध कराने को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई प्रशिक्षण में दिव्यांग बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा उनकी क्षमताओं को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया गया प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न गतिविधियों एवं उदाहरणों के माध्यम से दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के उपायों की जानकारी दी गई स्पेशल एजुकेटर कपूरी देवी के द्वारा दिव्यांग बच्चों मानसिक दिव्यांग बच्चों को कैसे टी. एल. एम.के माध्यम से शिक्षा दी जाए एवं उनकी एक्टिविटी के माध्यम से गतिविधियों को कैसे बढ़ाया जाए से अवगत कराया इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार राजपूत ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को शिक्षा और विकास की समान अवसर उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है आंगनवाड़ी कार्यकत्री बच्चों और उनके परिवारों के साथ सीधे जुड़ी होती हैं, इसलिए उनकी भूमिका दिव्यांग बच्चों की पहचान, सहयोग एवं समावेशी विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण है उन्होंने प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को आंगनवाड़ी केंद्रों पर प्रभावी रूप से लागू करने का आह्वान किया तथा दिव्यांग बच्चों के हितों में कार्य करने का संकल्प दिलाया इस मौके पर प्रभा देवी रानी कविता कंचन वैद ऋषभ खरे फिरोज खान सहित आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply