टंकी में जंग लगी सरिया देख भड़के अध्यक्ष,काम रुकवा कर जिलाधिकारी से की शिकायत

 

अमित गुप्ता

कदौरा जालौन

 

कदौरा/जालौन हर घर जल योजना के अंतर्गत नगर मे पानी की किल्ल्त को दूर करने के लिए बनाई जा रही पानी की टंकी पर जंग लगी सरिया लगाने पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भड़क गए और उन्होंने काम को रोकते हुए इसकी शिकायत जिलाधिकारी सहित जल शक्ति मंत्री को पत्र भेज कर की है

गौरतलब है शासन द्वारा प्रदेश मे हर घर मे शुद्ध पानी को पहुंचाने के लिए नमामि गंगे योजना चलाई जा रही है लेकिन कार्यदाई संस्था द्वारा निर्माण कार्य मे गुड़वात्तबिहीन होने की आय दिन शिकायत मिल रही है इसी कड़ी मे हर जल योजना के तहत एक वर्ष पूर्व नगर की पानी का संकट दूर करने के लिए शासन ने 16 करोड़ 80 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृति की थी जिसमे से एक पानी की टंकी पांच नलकूप व 80 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने का कार्य करना था उक्त कार्य का टेंडर होने के बाद निर्मणधीन संस्था ने कार्य शुरू कर दिया है लेकिन निर्मणाधीन पानी की टंकी पर जंग लगी सरिया का इस्तमाल करने से नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविकांत शिवहरे भड़क गए और उन्होंने मौके पर पहुंच कर काम रुकवाते हुए इसकी शिकायत जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिँह सहित जिलाधिकारी को पत्र भेज कर की है |

इनसेट

कदौरा | हर जल योजना के तहत गांव गांव मे पानी की पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़को की मरम्मत न होने से सड़को खस्ता हो गई है और उक्त सड़को के चलते बाइक सवार गिर कर चोटिल हो रहे है ऐसा ही हाल नगर की सड़को का है कार्यदाई संस्था ने सड़को की खुदाई करने का बाद पाइप लाइन बिछाई है लेकिन खोदी गई सड़को की मरम्मत नहीं की है

क्या कहते जिम्मेदार

पानी की टंकी के निर्माण मे जंग लगी सरिया का इस्तमाल होने से जल्द ही धाराशाही होने की आशंका है इस लिए निर्माण कार्य को रोक कर इसकी शिकायत की गई है |

Leave a Reply