कोंच (जालौन) बरसात का मौसम गरीबों के लिए मुसीबत बन कर आता है क्योंकि वर्षात से उनके कच्चे बने आशियाने ढह जाते हैं ऐसा ही एक मामला तहसील क्षेत्र के ग्राम जमरोही कला में दिन शुक्रवार की देर रात्रि देखने को मिला जहां चतुर सिंह कुशवाहा पुत्र किशन प्रसाद का कच्चा और खपरैल से बना मकान बारिश के पानी की मार को नहीं झेल पाया और वह भरभराकर ढह गया गनीमत रही कि कोई भी अप्रिय घटना घटित नहीं हुई क्योंकि पड़ोसियों ने घर मे सो रहे लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया जैसे ही घटना की सूचना ग्राम प्रधान राकेश कुमार करण सिंह भा ज पा नेता गजराज सिंह और एस कुमार को मिली तो वह मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।
