राजकीय आईटीआई के सेवानिवृत्त प्राचार्य को दी गई भावभीनी विदाई

 

अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/ जालौन बुधवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कालपी में सेवानिवृत्त प्राचार्य श्रवण कुमार शुक्ला के सम्मान में विदाई समारोह का झांसी मंडल के संयुक्त निदेशक अशीष दुवे की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। समारोह में संस्थान के प्रशिक्षकों, कर्मचारियों, बुद्धजीवियों एवं विद्यार्थियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी।

संस्थान के परिसर में आयोजित समारोह में अध्यक्षता करते हुये संयुक्त निदेशक अशीष दुवे ने कहा कि श्रवण कुमार शुक्ला ने अपने सेवाकाल के दौरान संस्थान में अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा तथा प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके कुशल नेतृत्व, सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली ने संस्थान को नई पहचान दिलाने का कार्य किया। वर्तमान प्रभारी प्राचार्य मानसिंह भारती ने कहा कि एक साल के कार्यकाल में संस्थान को गौरव प्राप्त कराया है।

अपने संबोधन में निवर्तमान प्राचार्य श्रवण कुमार शुक्ला ने संस्थान परिवार के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पूरे सेवाकाल में सभी का भरपूर सहयोग और स्नेह मिला। उन्होंने संस्थान की निरंतर प्रगति और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।समारोह के दौरान सेवा निवृत्त प्राचार्य शुक्ला को

वर्तमान प्राचार्य मान सिंह भारती, डॉ हरसेंद्र प्रताप सिंह,एआरओ मनोज उत्तम, उज्जवल मिश्रा, नरेंद्र कुमार, श्याम किशोर, अरुण मिश्रा,राहुल राजपूत, मुहम्मद शफीक, कल्याण सिंह,संचय शुक्ला,मीरा यादव,भोला जायसवाल ,नरेंद्र कुमार,रंजीत सिंह, अमित पाल, संतोष भारती,नीतू, रेखा ने

स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित नागरिकों अधिकारियों एवं कर्मचारियों, बुद्धिजीवियों ने सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ श्रवण कुमार शुक्ला के स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र कुमार द्वारा किया गया।

 

Leave a Reply