Loading market...

सिमरिया कांड के अपराधियों को पुलिस ने एनकाउंटर कर किया गिरफ्तार

कोंच (जालौन) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिमिरिया में जन्माष्टमी की रात रेलवे से सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रघुवीर अहिरवार और उनकी पत्नी को सीने पर तमंचा तानकर बंधक बनाकर डकैती की घटनां को अंजाम देने बाले आरोपितो का पुलिस ने राजफाश कर दिया है पुलिस ने तीन आरोपितो को गिरफ्तार किया है। कोतवाली के ग्राम अंडा से विरगुवा बुजुर्ग को जाने बाले मार्ग पर रविवार को चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई जिसमें एक आरोपित बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य आरोपितो ने आत्मसम्पर्ण किया है

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी को मिली सूचना पर एसओजी, सर्विलांस और कोंच पुलिस की संयुक्त चार टीमों ने अंडा-बिरगुवां मार्ग पर चेकिंग कर रही थी तभी ई-रिक्शा से आ रहे संदिग्ध बदमाशों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने दो राउंड फायर किए। जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में दो राउंड फायर किए। मुठभेड़ में रवि अहिरवार के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं जमील अहमद और प्रमोद उर्फ चीकू को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध असलहा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखे, 35 हजार रुपये नगदी व लाखों रुपये की कीमत के सोने चांदी के जेवरात के तथा वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया है शुक्रवार 4 सितंबर की रात 1 बजकर 15 मिनट पर बदमाशों ने सिमिरिया ग्राम रेलवे से सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के घर पर नकाबपोशो ने बुजुर्ग दंपती रघुवीर व उसकी पत्नी श्याम कुँवर उर्फ सिमकरा पर तमंचा तानकर बंधक बनाया था तथा मारपीट के बाद नकाबपोश बदमाश जेवरात और नगदी लूटकर भाग गए थे।

मुठभेड़ की सूचना पर एएसपी डॉ. ईशान सोनी और सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, वारदात में शामिल दो अन्य फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Leave a Reply