Loading market...

एकतरफा प्रेम में युवक रेलवे यमुना ब्रिज पर चढ़ा, घंटों चला मान-मनौव्वल का दौर

 

जिला संवाददाता उरई जालौन

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन स्थानीय नगर में शुक्रवार शाम को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक एकतरफा प्रेम प्रसंग के चलते रेलवे यमुना ब्रिज पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए घंटों तक समझाने का प्रयास करते रहे। घटना के चलते पुल के आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

प्राप्त जानकारी के जानकारी के अनुसार भट्टीपुरा निवासी सुहैल (22) पुत्र शमशाद एक युवती से एकतरफा प्रेम करता है। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर वह शुक्रवार की शाम रेलवे यमुना ब्रिज पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी, तहसीलदार अभिनव तिवारी तथा महमूदपुरा चौकी प्रभारी विशाल भड़ाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक से बातचीत शुरू की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक अपनी प्रेमिका से मुलाकात कराने की मांग कर रहा था। बताया जा रहा है कि संबंधित युवती आजमगढ़ जनपद की रहने वाली है। युवक काफी देर तक अपनी मांग पर अड़ा रहा, जिसके कारण अधिकारियों को उसे समझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने धैर्य और सूझबूझ का परिचय दिया उसे शांत कराने का प्रयास किया। खबर लिखे जाने तक अधिकारी युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटे थे। एहतियात के तौर पर रेलवे यमुना ब्रिज के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

 

फोटो – रेलवे यमुना ब्रिज पर चढ़े युवक को समझाने का प्रयास करते पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी

Leave a Reply