खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने व्यापारियों के संग बैठक में दिए आवश्यक निर्देश

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/ जालौन खाद्य पदार्थों में गुणवत्ता एवं स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को नगर के टरननगंज बाजार में उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कटियार ने की। उन्होंने व्यापारियों से विभागीय नियमों का पालन करते हुए लाइसेंस बनवाकर कारोबार करने तथा उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामाग्री बेचने का आह्वान किया।

व्यापार मंडल अध्यक्ष नमन अग्रवाल के टरनंनगंज बाजार स्थित प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कटियार ने कहा कि प्रत्येक खाद्य कारोबारी के लिए विभाग से लाइसेंस लेना अनिवार्य है। दुकानों में साफ-सफाई बनाए रखें और किसी भी स्थिति में मिलावटी, घटिया गुणवत्ता अथवा एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री का विक्रय न करें। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने वाले व्यापारियों को विभाग का पूरा सहयोग मिलेगा, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में व्यापारियों की समस्याएं भी सुनी गईं तथा खाद्य सुरक्षा संबंधी नियमों की जानकारी दी गई। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष नमन अग्रवाल,अमित गुप्ता, श्रवण कुमार गुप्ता, कुंदन साहू, उदय किराना, विशाल, दीपु यादव आदि के अलावा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं व्यापारियों की मौजूदगी रही।

 

फोटो – व्यापारियो के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कटियार व अध्यक्ष नमन

Leave a Reply