Loading market...

जीआरपी कालपी के नए चौकी प्रभारी बने दुष्यंत सिंह, संजना सिंह को महोबा थाने की कमान

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी /जालौन रेलवे पुलिस विभाग में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत जीआरपी चौकी कालपी की प्रभारी संजना सिंह का स्थानांतरण कर उन्हें जीआरपी थाना महोबा का प्रभारी एसओ नियुक्त किया गया है। वहीं जीआरपी थाना कर्वी में तैनात उपनिरीक्षक दुष्यंत सिंह को कालपी जीआरपी चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है।

रेलवे पुलिस अधीक्षक झांसी द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

निवर्तमान चौकी इंचार्ज संजना सिंह के कार्यकाल में कालपी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कई प्रभावी कदम उठाए गए। वहीं नए चौकी प्रभारी दुष्यंत सिंह के आगमन से रेलवे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

फोटो – जीआरपी कालपी की स्थानांतरित चौकी प्रभारी संजना सिंह

Leave a Reply