जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/जालौन रविवार को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से को यमुना नदी के तट पर समाजसेवी संस्था घुमंतू हसंतू क्लब के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी, विख्यात कथा वाचक पं. मनोज अवस्थी एवं नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव ने छायादार एवं फलदार पौधे रोपित कर लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि नगर पालिका द्वारा ऐसे जनहित के अभियानों में हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। वहीं पं. मनोज अवस्थी ने वृक्षों को प्रकृति का अमूल्य उपहार बताते हुए इनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।
प्रमुख धार्मिक स्थल बांके बिहारी धाम में आयोजित कार्यक्रम का संचालन संस्था के संस्थापक जय खत्री ने किया। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करना भी सभी की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर प्रेमचंद गहोई, रमेश मिश्रा, शिवबालक सिंह यादव, राकेश पुरवार ‘टिल्लू’, राजेंद्र बाबू सोनी, रविंद्र पुरवार, अशोक पुरवार, रविंद्र श्रीवास्तव (एडवोकेट), रविंद्र सिंह यादव, सुरेश वर्मा, हर्ष विष्णोई, डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब कालपी तहसील अध्यक्ष सलीम अंसारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
फोटो – यमुना तट पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में पौधरोपण करते विधायक व अन्य
