Loading market...

घर में फांसी लगाकर 42 वर्षीय युबक ने की आत्महत्या

 

रिपोर्टर महेंद्र सिंह आज तक मीडिया

 

मोबाइल 9005308263

 

उरई जालौन। एट क्षेत्र के ग्राम हरदोई गुर्जर शुक्रवार की रात एक 42 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम हरदोई गुर्जर निवासी शैलेश कुमार (42) पुत्र हरगोविंद अहिरवार शुक्रवार की रात अपने ही घर मे रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। जब उनके घर वालों ने किशोर का शव कमरे में लगे पंखे से लटका देखा, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया।

उनके घर वालों ने तत्काल घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कमरे में पंखे से लटकता देखा

 

बताया जाता है कि मृतक अपने माता-पिता के इकलौता बेटा था ओर उसके दो बच्चे और एक बच्ची थी अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

मौके पर पहुंचे एट थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

मृतक की फाइल फोटो

Leave a Reply