कालपी (जालौन) स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुरौला में पिछले दिनों पति के द्वारा पत्नी के साथ मारपीट में घायल पत्नी के पक्ष की ओर से कोतवाली में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़िता को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित महिला के पिता वादी हीरालाल पुत्र मल्लू कठेरिया निवासी ग्राम बेरी थाना कुरारा हमीरपुर ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि प्रार्थी की दो पुत्री हैं। दोनों पुत्री कालपी तहसील अंतर्गत ग्राम सुरौला में ब्याही है। बड़ी बेटी रुक्मिणी पत्नी भूरा और छोटी बेटी सुशीला पत्नी मुलायम सिंह छोटे भाई को ब्याही है। दिनांक 01.06.2026 समय करीब 10 बजे रात्रि को प्रार्थी की छोटी पुत्री सुशीला का फोन प्रार्थी के लड़के लल्लूराम के पास गया। प्रार्थी की पुत्री सुशील ने बताया कि आरोपी जीजा भूरा मेरी बड़ी बहन रुक्मणी के साथ लाठी, डंडे व कुल्हाड़ी से मारपीट कर रहे हैं। और हो सकता है की बहन मर ना जाए तब प्रार्थी के दोनों लड़के तुरंत दिल्ली से चल दिये।प्रार्थी के दोनों लड़के लल्लूराम व बोझा ने बहन सुशीला से कहा कि तुम अपनी बड़ी बहन रुक्मणी की देखरेख करो। हम लोग आ रहे हैं तब प्रार्थी के लड़कों को पता चला कि प्रार्थी की पुत्री मेडिकल कॉलेज झांसी में भर्ती है। तब प्रार्थी के दोनों लड़के दिनांक 02.06.2026 को मेडिकल कॉलेज झांसी पहुंचे। तथा अपनी बहिन को देखा वह अचेत अवस्था में बेड पर बेहोश पड़ी हुई है। प्रार्थी का लड़का बोझा ग्राम बेरी गया। तथा प्रार्थी को संपूर्ण घटना की जानकारी दी। तब प्रार्थी ग्राम बेरी से कालपी आया। यदि इलाज के दौरान प्रार्थी की पुत्री रुक्मणी के साथ कोई घटना घटती है तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रार्थी के दामाद आरोपी भूरा की होगी। पुलिस मामले की बिबेचना करने में जुट गई है।
