ज़हरीले पदार्थ का सेवन कर किशोरी ने की आत्महत्या - Aaj Tak Media

ज़हरीले पदार्थ का सेवन कर किशोरी ने की आत्महत्या

 

अमित गुप्ता

कालपी जालौन

 

कालपी (जालौन) कालपी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम निवाड़ी में अपने मामा के यहां गर्मी की छुट्टी में घूमने आई 16 वर्षीय किशोरी ने ज़हरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार शहर के मुहल्ला रामनगर निवासी 16 वर्षीय प्रिंसी जो कि कक्षा 8 की छात्रा थी जो गर्मियों की छुट्टी में अपने मामा के कालपी क्षेत्र के ग्राम निवाड़ी गयी थी जिसने ज़हरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिसकी हालत बिगड़ते पर परिजन उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर आये जहां पर डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका छात्रा का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply