गांधी चबूतरा पर सोनम वांगचुक के समर्थन में विद्यार्थियों का शांतिपूर्ण धरना

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

उरई जालौन

 

उरई (जालौन) सोमवार को विद्यार्थियों ने गांधी चबूतरा पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर शिक्षाविद सोनम वांगचुक के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर चिंता जताई।

विद्यार्थियों ने प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की और कहा कि युवाओं एवं शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए।धरना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपने की भी बात कही।

Leave a Reply