मेडिकल सेंटर में 19 क़ो होगा विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी जालौन

 

कालपी/जालौन किलकारी मेडिकल सेंटर एवं नर्सिंग होम कालपी में 19 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर में जांच, उचित सलाह दी जाएगी।

शिविर संयोजक डा शादाब आलम ने बताया कि शिविर में वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. एस.के. राजपूत (एमबीबीएस, एमडी) एवं डॉ. जे.के. वर्मा (एमबीबीएस, एमएस) के द्वारा मरीजों को लीवर एवं पेट की बीमारियों, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, अस्थमा, फेफड़ों की समस्या, सांस संबंधी रोगों आदि बीमारियों का निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श देंगे।

पित्त की पथरी, किडनी स्टोन, ब्लैडर स्टोन, हर्निया, अपेंडिक्स, हाइड्रोसील, बवासीर, फिशर, भगंदर, प्रोस्टेट, स्तन की गांठ, लिपोमा समेत विभिन्न ऑपरेशन योग्य बीमारियों के मरीजों को अनुभवी सर्जन द्वारा निःशुल्क सर्जिकल परामर्श भी दिया जाएगा।

शिविर के दौरान बीपी, शुगर, SPO2 और वजन की जांच पूरी तरह निःशुल्क रहेगी।

 

पैथोलॉजी जांच पर 20–25 प्रतिशत तक की छूट, दवाइयों पर 10–15 प्रतिशत की विशेष छूट तथा अल्ट्रासाउंड मात्र ₹400 में उपलब्ध कराया जाएगा।

Leave a Reply