न्यू लोक कल्याण समिति ने मेधावी व निर्धन छात्रों को बांटी निशुल्क पुस्तकें

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी जालौन

 

कालपी/जालौन सोमवार को न्यू लोक कल्याण समिति, कालपी के तत्वावधान में एमएसवी इंटर कॉलेज में निर्धन एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

विधालय के परिसर में संस्था के अध्यक्ष सुरेश चंद्र वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकों के सेट वितरित किए गए। पुस्तकें प्राप्त कर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।

समारोह को संबोधित करते हुए एमएसवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक एवं समाजसेवी डॉ. नरेश मैहर ने कहा कि शिक्षा से बड़ा कोई धन नहीं है। आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को समय पर पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराना एक पुनीत कार्य है, जिससे उनकी पढ़ाई निर्बाध रूप से जारी रह सके।

क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी के प्रतिनिधि आशीष चतुर्वेदी ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग करना चाहिए, जिससे कोई भी छात्र आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे। संस्था के अध्यक्ष सुरेश चंद्र वर्मा ने संस्था की सामाजिक एवं शैक्षिक गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि न्यू लोक कल्याण समिति पिछले कई वर्षों से जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता के लिए लगातार कार्य कर रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

कार्यक्रम में एमएसवी इंटर कॉलेज, ठक्कर बापा इंटर कॉलेज, आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज सहित अन्य विद्यालयों के कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तक सेट वितरित किए गए। समारोह का संचालन समाजसेवी जय खत्री ने किया, जबकि संस्था के महामंत्री आसिफ कुरैशी एडवोकेट ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. अरुण मेहरोत्रा, सोनम गांधी, प्रदीप जैन, गौरव गांधी, डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब कालपी तहसील अध्यक्ष सलीम अंसारी, नगर अध्यक्ष राजू शुक्ला, महामंत्री अमित यादव, रविंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट, राजेश गुप्ता एडवोकेट, असित विष्णोई, आनंद शर्मा, संतोष अवस्थी सहित अनेक समाजसेवी, शिक्षाविद, बुद्धिजीवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

फ़ोटो – निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण समारोह में छात्र-छात्राओं को पुस्तकें वितरित करते

Leave a Reply