जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/जालौन सोमवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कालपी कॉलेज कालपी की प्रधानाचार्य मधु प्रभा त्रिपाठी की देखरेख बीएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षा प्रारंभ हो गई है। पहले दिन इस परीक्षा में 27 परीक्षार्थी शामिल हुए।
उल्लेखनीय हो कि कालपी कालेज कालपी परीक्षा केंद्र चार विद्यालयों के परीक्षार्थी सम्मिलित हुये हैं। जिसमें लक्ष्मी देवी महाविद्यालय मदारीपुर, पंडित गंगाधर पांडे श्रवण कुमार महाविद्यालय, परशुराम द्विवेदी महाविद्यालय जगम्मनपुर, स्वर्गीय गफूर खान महाविद्यालय बबीना महाविद्यालयों के विद्यार्थी सम्मिलित हुए। प्राचार्य ने बताया कि सुबह 9 बजे से 12 बजे तक परीक्षा आयोजित की गयी। 301 परीक्षार्थियों में से 27 परीक्षार्थी शामिल नहीं हुए। 274 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं को नकल विहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा कक्षाओं की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है।
डॉ राधा रानी श्रीवास्तव, सोम चौहान, डॉक्टर कुमार, डॉक्टर शैलेंद्र शेखर, वशिष्ट पंकज द्विवेदी, डॉक्टर अरुण बाजपेई, डॉक्टर भारती, रवि मिश्रा निगम आदि परीक्षा ड्यूटी में मुस्तैदी से जुटे रहे।
फोटो – महाविद्यालय में आयोजित बीएड परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी
