Loading market...

जुए के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी आधा दर्जन जुआरी गिरफ्तार

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन) अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कालपी तहसील क्षेत्र के ग्राम वावई के पास सार्वजनिक स्थान में इलाकाई पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापेमारी कर आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 17 हजार रुपये नकदी तथा ताश की गड्डी बरामद की। गिरफ्तादिनांक र आरोपियों के खिलाफ जुआ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना चुरखी के उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के लिए गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम चुरखी से बाबई जाने वाले मार्ग पर ग्राम बाबई से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले नाले की पुलिया के पास सरकारी ट्यूबवेल के नजदीक कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों विजय कुमार, बरंडे , बाबूराम, अखिलेश, शिववदन तथा अरुण कुमार को पकड़ लिया।

पुलिस ने मौके से 17 हजार रुपये नकद तथा ताश की गड्डी बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत कार्यवाही की गई है।

Leave a Reply