पति सोता रहा पत्नी जेबर जरजात लेकर हुई रफूचक्कर

 

कोंच (जालौन) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चमेंड में जब पति सोकर उठा तो उसने देखा कि बिस्तर पर पत्नी नहीं है जिसे खोजने के लिए वह घर से बाहर निकलना चाहा तो घर के बाहर से दरबाजे की कुंडी बंद थी पड़ोसियों की मदद से जब पति बाहर निकला तब तक पत्नी रफूचक्कर हो चुकी थी।

 

 

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चमेंड निबासी कमल सिंह पुत्र राजाराम की शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व पुष्पा पुत्री रामशंकर निबासी सिरसा कलार के साथ हुई थी और वह अपनी पत्नी के साथ अपने पिता के मकान में अलग रहता था घटना दिनांक 2 जुलाई 2026 रात्रि 2 बजे की है जब पति सो रहा था तभी पत्नी शौच के बहाने बाहर बने शौचालय में गयी और जब पति की आंख खुली तो उसने बिस्तर पर पत्नी को नहीं।पाया जिसे खोजने के लिए दरबाजा खोला लेकिन दरबाजा बाहर से बंद था शक होने पर पति ने पड़ोसियों की मदद से दरबाजा खुलबाया और जब देखा तो शौचालय के बाहर बाल्टी रखी थी लेकिन पत्नी का अता पता नहीं था जब घर मे देखा तो 19 हजार रुपये जेबर और टच मोबायल गायब था तब पति ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने थाने में सूचना देने की बात कही जिस पर कमल सिंह दिन गुरुबार को कोतवाली पहुँचकर घटना की लिखित सूचना दी।

 

Leave a Reply