पेपर देकर लौट रहीं छात्राओं को टक्कर मारकर किया घायल - Aaj Tak Media

पेपर देकर लौट रहीं छात्राओं को टक्कर मारकर किया घायल

 

कोंच (जालौन) पेपर देकर घर लौट रही तीन छात्राओं को एक अज्ञात दो पहिया वाहन चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी जिससे छात्राएं सड़क पर गिरकर घायल हो गई और आरोपी मौके से फरार हो गया।

ग्राम अंडा निवासिनी शालिनी कशिश और महक एस आरपी इंटर कॉलेज में द्वितीय पाली में रसायन विज्ञान का पेपर देकर स्कूटी से वापस शाम को अपने घर ग्राम अंडा लौट रही थी और जैसे ही वह नहर के नजदीक पहुंची तभी पीछे से आ रहे अज्ञात दो पहिया वाहन चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी जिससे तीनों छात्राएं सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई जैसे ही उक्त घटना को स्थानीय लोगों ने देखा तो घायल छात्राओं को तत्काल ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उनका इलाज किया गया वहीं चिकित्सक ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और खतरे से बाहर हैं।सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई और घटना की जानकारी लेते हुए अज्ञात बाहन और उसके चालक की तलाश में जुट गयी है

Leave a Reply