जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी जालौन मंगलवार को एसडीएम विनय कुमार मौर्य की अध्यक्षता में लेखपालों की साप्ताहिक बैठक सम्पन्न हुई। मीटिंग में एसडीएम ने निर्देश दिये शासकीय कार्यों को गतिशीलता से निपटाया जाये।
तहसील सभागार में तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी नायब तहसीलदार मुकेश कुमार की मौजूदगी में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुये उपजिलाधिकारी विनय कुमार ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य जल्द निपटाया जाये।जिन किसानों की खतौनियों में जो भी कमियां हैं जैसे अंश,गलत नामो आदि को जल्द ठीक किया जाये। बरासत के मामले किसी भी सूरत में लम्वित नहीं रहना चाहिए।मीटिंग में आईजीआरएस के पुनर्जीवित प्रार्थना पत्रों के निस्तारण करने के लिये शासन के द्वारा जो नये नियम आये उसकी व्याख्या करके अवगत कराया है। कहा कि आईजीआईएस प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निदान किया जाये। शिकायत कर्ता का पक्ष जानकार उसकी संतुष्टि की जाये। कुरा बंटवारा की पत्रावली कि आख्या निर्धारित समय में न्यायालय में पेश की जाये। मीटिंग में
राजस्व निरीक्षक राजेंद्र कुमार, प्रमोद दुवे,हरेंद्र सिंह सेंगर,सुरेश कुमार, लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष जयवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, राघवेन्द्र सिंह निरंजन, एसके महान,शिव मंगल पाठक, विभा,अमित कुशवाहा, प्रशासनिक अधिकारी धीरज पुरवार, शैलेंद्र कुमार, सलीम खान,सैयद टीपू हाशमी, अब्दुल बाकी आदि ने मीटिंग में मौजूद रहे रहे।
फोटो – लेखपालों की मीटिंग में शामिल एसडीएम तहसीलदार व नायब तहसीलदार
