कोंच (जालौन) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम विरगुवा बुजुर्ग से निबासी महिला ने नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था जिसके बाद सागर चौकी प्रभारी युवती की तलाश में जुट गए और आरोपित के घर दतिया के ग्राम उड़ीना पहुँचे जहां पर उसके पिता की मौत हो गई उसके परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया हुआ है तथा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है पुलिस गाड़ी से भागते हुए नजर आ रही है।
बीती 13 अक्टूबर को ग्राम विरगुवा बुजुर्ग निबासी महिला मानदेवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को जनपद दतिया के थाना गोहद के ग्राम उड़ीना निबासी भूरे गोस्वामी उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर कर अपने साथ भगा ले गया जिसकी जिसकी रिपोर्ट पुलिस ने 16 अक्टूबर को दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी रविवार को जब पुलिस आरोपित के घर पर आरोपित को पकड़ने पहुची तो आरोपित का पिता रामजी गोस्वामी अपने घर की छत पर चढ़ गया जहां से उसकी नीचे गिरकर मौत हो गई मृतक की माँ कस्तूरी और उसके भाई ने कोंच पुलिस पर आरोप लगाया कि उसके पुत्र को कोंच पुलिस ने छत से गिरा दिया जिस कारण उसकी मौत हो गई।
