जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी जालौन
कालपी (जालौन) सोशल मीडिया पर एक महिला के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसकी फोटो और वीडियो का दुरुपयोग करने तथा अश्लील भाषा का प्रयोग कर बदनाम करने के मामले में कोतवाली कालपी पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बिबेचना शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला उदनपुरा कालपी निवासिनी पीड़ित में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि 19 जुलाई 2026 को उन्हें जानकारी मिली कि उनके नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उनकी फोटो और वीडियो अपलोड किए गए हैं। आरोप है कि उक्त आईडी के माध्यम से अश्लील भाषा का प्रयोग कर उनकी छवि धूमिल करने और सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया।पीड़िता ने अपनी तहरीर में आरोपी आदित्य सिंह वर्मा पुत्र सुरेंद्र वर्मा, निवासी मोहल्ला छजमनपुरा, कस्बा, कोतवाली एवं जनपद महोबा को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।इस मामले की बिबेचना कोतवाली कालपी के अतिरिक्त क्राइम इंस्पेक्टर अवनीश कुमार के द्वारा शुरू कर दी गई है।
