Loading market...

धीरेंद्र शास्त्री द्वारा भगवान कृष्ण का अपमान करने पर यादव महासभा एसडीएम को सौपा ज्ञापन

कोंच (जालौन) बीते दिनों मध्यप्रदेश के करैरा में कथा सुनाते समय बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री द्वारा श्रीराम और श्रीकृष्ण की तुलना करते हुए श्रीराम को कृष्ण से श्रेष्ठ बताया था धीरेंद्र शास्त्री की इस टिपण्णी से कोंच नगर के कई लोग आहत हुए उन्होंने सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कथा वाचक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की हैं।

सोमवार को यादव महासभा के पदाधिकारी एसडीएम अनीता देवी के पास पहुँचे जहां उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री के विरुद्ध कार्रवाई किये जाने की मांग की है उनका कहना था कि कथा सुनाते समय श्रीकृष्ण और राम की तुलना कर वृंदावन धाम के लिए अमर्यादित टिप्पणी की गई है जिससे उनकी भावनाए आहत हुई है उन्होंने लोगों को भगवान के नाम पर बाटने का भी काम किया है इस दौरान अमित यादव रणजीत यादव सचिन्द्र यादव सचिन जीतू यादव कल्लू महावीर यादव देवेंद्र यादव जितेंन्द्र यादव आदि मौजूद रहे है।

 

 

 

फोटो परिचय- एसडीएम को ज्ञापन सौंपते यादव महासभा के पदाधिकारी

Leave a Reply