कालपी (जालौन) विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से नगरीय क्षेत्र कालपी में दो लगातार दो दिनों तक अलग-अलग स्थानों में स्थापित भारी क्षमता के ट्रांसफार्मर को संरक्षण का कार्य कराया गया।
विधुत उपखण्ड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान ने दावा किया है कि अनुरक्षण कार्य का पूरा हो जाने से आपूर्ति व्यवस्था में सुधार हो जाएगा।
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के निर्देशन के अनुरूप दिनाँक 08 फरवरी 2026 को अनुरक्षण एवं मरम्मत कार्य के 400 केवीए व 100 केवीए तथा 250 केवीए के ट्रांसफार्मर जो कालपी नगर के विभिन्न स्थानों मोहन चाचा, सदर बाजार के अलावा 400 केवीए पेयजल संख्या 06 राव गंज कालपी में कराया गया है। ट्रांसफार्मर के अनुरक्षण कार्यों की वजह से पोषित उपभोक्ताओं की विधुत आपूर्ति सुबह 10 बजे से 3 बजे तक बाधित रही। उपखण्ड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान ने बताया कि लगातार दूसरे दिन भी अवर अभियंता सत्यप्रकाश की देखरेख में 09फरवरी 2026 को अनुरक्षण एवं मरम्मत कार्य किया गया। जिसके अंतर्गत 250 केवीए के ट्रांसफार्मर तथा 100 – 100 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मरों को अनुरक्षण कार्य में शामिल किया गया है। दूसरे दिन हिंदी भवन के निकट इलाके के पोषित मोहल्लों कगजीपुरा, इंद्रानगर, जुनैदपुरा,मनीगंज कालपी से पोषित उपभोक्ताओं की विधुत आपूर्ति सुबह 10 बजे से 3 बजे तक बाधित रही। विभाग ने अपने सभी उपभोक्ताओं को पहले ही सचेत कर दिया गया था। अभिषेक कुमार दिलीप कुमार रिंकू पोरवाल फहमीद खान अजय निगम समेत लाइनमैन तथा विभाग के कर्मचारी संरक्षण के कार्य में जुटे रहे। विभागीय सूत्रों के मुताबिक ट्रांसफार्मर की तेल को बदला गया, कबीलों को दुरुस्त किया गया। इंसुलेटर, डिस्क तथा उपकरणों को चैक करके मरम्मत की गयी। तथा कई स्थानों में नए उपकरण लगाए गए।
