जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/जालौन तहसील कालपी क्षेत्र के एक ग्राम में एक महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर घर में घुसकर बुरी नीयत से पकड़ने और छेड़छाड़ करने के आरोप लगाया। पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता 25 वर्षीया महिला ने थाना चुर्खी में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि 4 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे वह अपने घर पर थी। इसी दौरान गांव का आरोपी युवक अमरनाथ घर की कुंडी खोलकर अंदर घुस आया और बुरी नीयत से उसे पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया।
पीड़िता के शोर मचाने पर परिजनों के जागने और विरोध करने पर आरोपी मौके से भाग गया। पीड़िता ने रोशनी में आरोपी को पहचानने की बात कहते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की। उक्त मामले में चुर्खी थाने में 5 अक्टूबर 2026 को अभियोग पंजीकृत किया गया। उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार को मामले की विवेचना सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की विवेचना कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
