Loading market...

महिला ने जीवन लीला की समाप्त फांसी लगाकर, परिवार सदमे में

कोंच  (जालौन)  नगर के मोहल्ला गांधी नगर में मंगलवार देर शाम एक 36 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली महिला का शव घर के अंदर छत में लगे जाल से साड़ी के सहारे फंदे पर लटका मिला। घटना के समय महिला घर में अकेली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांधी नगर निवासी आशा देवी उर्फ रिंकी (36) पत्नी श्याम लोहिया मंगलवार देर शाम घर में अकेली थीं। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उन्होंने घर की छत में लगे जाल से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब उनके नाबालिग बच्चे घर पहुंचे तो मां को फंदे पर लटका देखकर चीखने-चिल्लाने लगे। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना दी इसके बाद परिजनों ने होटल पर काम कर रहे महिला के पति श्याम लोहिया को सूचना देकर घर बुलाया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी सूचना पर क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निगवेन्द्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply