अपराधियों पर चलेगा कानूनी हंटर, एस ओ सिरसा कलार - Aaj Tak Media

अपराधियों पर चलेगा कानूनी हंटर, एस ओ सिरसा कलार

कालपी (जालौन)  न्यामतपुर जालौन वर्तमान समय में जनपद के कर्मठ लगनसील पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने अपनी प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू ढंग से संचालित करने के लिए कई थानों के प्रभारियों का उलट फेर कर दिया है इसी क्रम में जनपद के एस ओ जी प्रभारी रहे वरुण प्रताप को थाना सिरसा कलार की बागडोर सौंपदी है एक भेंट के दौरान एस ओ सिरसा कलार ने बताया है कि मूल रूप से हम आगरा जिले के निवासी है सबसे पहले मुझे गाजियाबाद में 5 साल तक जनता की सेवा करने का अवसर मिला इसके बाद 2022 में हमारा स्थानांतरण जनपद जालौन में हुआ था उसके बाद मुझे फैक्ट्री एरिया का चौकी प्रभारी बनाया गया तथा थाना गोहन व कोटरा तथा रेढर थाना का प्रभारी बनाया गया इस दौरान हमारा कार्यकाल बड़ा ही अच्छा रहा हमारे द्वारा किसी से किसी को कोई शिकायत नहीं हुई सभी लोगों ने हमारा पूरा सहयोग भी किया इसके बाद एक साल तक हम एस ओ जी प्रभारी रहे मुझे जनहित में जो कार्य करने का अवसर मिला उसको हमने ईमानदारी तथा मेहनत से पूरा किया मैंने जनता की सेवा के लिए ही इस विभाग में नौकरी की है तथा शासन से जो आदेश मिलेगा उसका हम पालन करेंगे और मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी ईमानदारी से जनता की सेवा करूंगा और न्याय करूंगा मेरे रहते किसी के साथ अन्याय नहीं होगा तथा अपराधियों पर कानूनी हंटर अवश्य चलाऊंगा क्योंकि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती है इसलिए उनको मेरे यहां भी कोई स्थान नहीं है जो अपराधी होगा उसको सलाखों के पीछे भेजने का काम करूंगा ये मैं क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाता हूं जनता को न्याय दिलाऊंगा मेरे रहते किसी को कोई परेशानी नहीं होगी हम अपने क्षेत्र की जनता से अनुरोध करते हैं यदि किसी को कोई अपराधी गुंडा लफंगा परेशान करता है तो हमको निसंकोच बताएं हम उनकी 24 घंटे मदद करने के लिए तैयार हैं मेरे रहते किसी के साथ अन्याय नहीं होगा

Leave a Reply