बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं व बालिकाओं की सुनी समस्याएं

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी जालौन

 

कालपी/ जालौन रविवार को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत विख्यात धर्मस्थल मां वनखंडी धाम परिसर में कोतवाली कालपी की महिला सब इंस्पेक्टर ममतेश कुमारी के नेतृत्व में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं सुनकर उनके समाधान के लिए कार्यवाही करने का भरोसा दिया गया।

स्थानीय कोतवाली की मिशन शक्ति प्रभारी सब इंस्पेक्टर ममतेश कुमारी की अगुवाई आयोजित कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल सोनम देवी तथा रिक्रूट महिला सिपाहियों नेहा पटेल, लक्ष्मी उपाध्याय आदि पुलिस टीम ने महिलाओं तथा बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी कानूनों की जानकारी दी। टीम ने महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 समेत अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता लेने की अपील की।

कार्यक्रम में महिला सब इंस्पेक्टर ममतेश कुमारी के द्वारा पम्पलेट बाटकर साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न तथा महिला सुरक्षा से जुड़े विषयों पर जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं ने भी अपनी समस्याएं रखीं। जिनके समाधान का आश्वासन दिया गया।

 

फोटो – बहू बेटी सम्मेलन में जागरुक करती मिशन शक्ति की टीम

Leave a Reply