बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामों के किसानों ने अधिकारियों से सिंचाई के लिए पर्याप्त विद्युत आपूर्ति की मांग की

 

कोंच (जालौन) तहसील क्षेत्र के ग्राम भदेवरा व ग्राम अटा के किसानों ने सिंचाई के लिए पर्याप्त विद्युत आपूर्ति न मिलने पर दिन सोमवार दोपहर 1 बजे एसडीओ धर्मेंद्र कुमार से मौखिक शिकायत करने के बाद एसडीएम अभिनव कुमार यादव को ज्ञापन सौंपकर तत्काल समाधान की मांग की है किसानों का कहना है कि उनकी कृषि भूमि ग्राम अटा और भदेवरा में स्थित है जहां सिंचाई के लिए वैध विद्युत कनेक्शन लगे हुए हैं किसानों ने इन्हीं कनेक्शनों के भरोसे अपनी खेती में धान की फसल की बुवाई की है लेकिन पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति बेहद खराब है उनका आरोप है कि 24 घंटे में केवल 2 से 4 घंटे ही बिजली मिल रही है जिससे खेतों में खड़ी धान की फसल की समय पर सिंचाई नहीं हो पा रही है।

किसानों ने बताया कि पर्याप्त पानी न मिलने के कारण धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है यदि जल्द ही नियमित और पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं की गई तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है किसानों का यह भी आरोप है कि वे कई बार अपनी समस्या लेकर विद्युत विभाग कोंच पहुंचे लेकिन संबंधित अधिकारी नहीं मिले वहीं मौजूद कर्मचारियों ने भी उनकी शिकायत का संतोषजनक समाधान करने के बजाय टालमटोल किया।

पीड़ित किसानों ने एसडीएम से मांग की है कि विद्युत विभाग को तत्काल निर्देश देकर सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाए ताकि उनकी धान की फसल को बचाया जा सके और किसानों को आर्थिक नुकसान से राहत मिल सके।

वही एसडीओ विद्युत धर्मेंद्र कुमार ने किसानों की समस्या को संज्ञान लेते हुए तत्काल संबंधित गांवों में करीब 10 घण्टे बिजली मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।

 

Leave a Reply