ट्रेन से गिरकर अज्ञात व्यक्ति की मौत

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन वुधवार को ऊ्उसरगांव से उरई की ओर रेलवे लाइन पर खंभा नंबर 1261/21 के पास ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम उसरगांव के समीप ट्रेन से कटकर युवक के शव के पड़े होने की सूचना मिलने पर मौके पर दरोगा सूरजपाल के साथ विपिन, दीवान अर्पित और अभिषेक पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा मृतक के नाम-पते की जानकारी जुटाई जा रही है।

 

फोटो – घटना स्थल का जायजा लेने में जुटी पुलिस

Leave a Reply