आकाशवाणी छतरपुर से कालपी के कवियों के तरानों का हुआ प्रसारण

 

अमित गुप्ता

कालपी जालौन

 

कालपी/जालौन शनिवार को आकाशवाणी छतरपुर के विशेष साहित्यिक कार्यक्रम के अंतर्गत एतिहासिक नगरी कालपी के कवियों के तरानों एवं काव्य रचनाओं का प्रसारण किया गया। रेडियो के मंच से स्थानीय रचनाकारों की प्रस्तुति प्रसारित होने पर नगर के साहित्यकारों एवं साहित्य प्रेमियों में खुशी जताई है।

शनिवार को छतरपुर आकाशवाणी स्टेशन से अलग इंडिया रेडियो पर प्रसारित कार्यक्रम में कालपी के कवियों शायरों निजाम हुसैन फिदा, शमीम अख्तर,अतीक खां सर, फहीम आलम ने राष्ट्रभक्ति, गीत ,ग़ज़ल,सामाजिक सरोकार, मानवीय संवेदनाओं तथा सांस्कृतिक विरासत पर आधारित अपनी रचनाओं का पाठ्य प्रस्तुत किया। शायरों कवियों की सशक्त प्रस्तुति को श्रोताओं ने सराहा।शायर एवं इस्लामिक जूनियर हाईस्कूल कालपी के प्रधानाचार्य निजाम हुसैन फिदा ने कहा कि आकाशवाणी के राष्ट्रीय प्रसारण मंच पर कालपी के कवियों को स्थान मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। इससे स्थानीय साहित्यिक प्रतिभाओं को नई पहचान मिलने के साथ युवा कवियों तथा शायरों का उत्साह वर्धन होगा साथ ही प्रोत्साहन मिलेगा।

एतिहासिक एवं धर्म नगरी कालपी के साहित्य प्रेमियों तथा नागरिकों ने प्रसारण की सराहना की है।

 

फोटो – छतरपुर रेडियो स्टेशन में कालपी के शायर

Leave a Reply