कोंच (जालौन) घर में घुसकर किशोरी से अश्लील हरकतें करने पर चप्पलों से पिटने बाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है नगर के एक मोहल्ले की रहने बाली किशोरी जब घर में अकेली थी तब बीती 23 अगस्त की रात 11 बजे आरोपित युवक उसके घर में घुस गया था और उसके साथ अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी थी जिसके बाद युवती ने युवक की चप्पलों से पिटाई की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर आरोपित युवक नजर खान निबासी मोहल्ला आजाद नगर को गिरफ्तार किया प्रभारी निरीक्षक निगवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपित युवक को गिरफ्तार कर पॉस्को एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।
घर में घुसकर नावालिक के साथ छेड़ छाड़ के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
