के के श्रीवास्तव बुन्देल खण्ड व्यूरो जालौन
एट जालौन दिनांक 25 अगस्त 2026 दिन मंगलवार समय करीब 4:00 शाम बायोस्टेट इंडिया लिमिटेड द्वारा अपने प्रमुख उत्पाद ‘बायोजा इम’ के 40 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामाजिक सरोकार कार्यक्रम का आयोजन नगर एट स्थित अवध पैलेस में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के शिक्षा जगत, किसान समुदाय एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने सहभागिता की। इस अवसर पर नगर में उच्च शिक्षण संस्थान जनता इंटर कॉलेज एट के 10 मेधावी छात्र/ छात्राओं को 3,000/ रु स्कॉलरशिप प्रति छात्र / छात्रा को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया कार्यक्रम के दौरान कंपनी के टेरिटेरी मैनेजर अतुल सिंह ने कहा कि किसी भी संस्था की सफलता केवल उसके व्यवसायिक विस्तार तक सीमित नहीं होती, बल्कि समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारी भी महत्वपूर्ण होती है। बायोस्टेट इंडिया लिमिटेड द्वारा अपने प्रमुख उत्पाद ‘बायोजाइम’ के 40 वर्ष पूरे होने पर आयोजित यह कार्यक्रम इसी सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रदर्शित करता है।
समारोह में चयनित 05 छात्र एवं 05 छात्राएं को उनकी शैक्षिक उपलब्धियों एवं प्रतिभा के लिए सम्मानित किया गया। रिजनल मैनेजर देवेंद्र सिंह ने छात्रों को सम्मान प्रदान करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं। मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ शिक्षा प्राप्त कर विद्यार्थी अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन कर सकते हैं जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार निरंजन ने कहा कि ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल उन्हें प्रोत्साहित करने और उचित अवसर उपलब्ध कराने की है। ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।कार्यक्रम में कंपनी के फर्टिलाइजर प्रोडक्ट मैनेजर आशीष सिंह ने बताया कि ‘बायो जाइम ने अपने 40 वर्षों के सफर में किसानों एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों के बीच अपनी उपयोगिता बनाई है। इसी अवसर को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए छात्रों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया, ताकि शिक्षा और प्रतिभा को बढ़ावा देने का संदेश समाज तक पहुंचाया जा सके।
समारोह में उपस्थित किसानो एवं गणमान्य लोगों ने बायोस्टेट इंडिया लिमिटेड की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि निजी संस्थाओं द्वारा शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में किए जाने वाले ऐसे प्रयास समाज के लिए सकारात्मक संदेश देते हैं।कार्यक्रम के अंत में सम्मानित छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही विद्यार्थियों से निरंतर मेहनत करते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस मौके पर कंपनी के टेरिटेरी मैनेजर अतुल सिंह, रिजनल मैनेजर देवेंद्र सिंह फर्टिलाइजर प्रोडक्ट मैनेजर आशीष सिंह, डिस्ट्रीब्यूटर किसान मित्र एग्रो एजेंसी राम जानकी खाद भंडार अतिथि नाना पटेल, गगन कांत रवि दीक्षित अमोख सिंह प्रधान जी एस भदोरिया विद्यालय परिवार से दिनेश कुमार निरंजन प्रधानाचार्य, संजीव कुमार त्यागी, आदेश कुमार निरंजन, अयोध्या प्रसाद, मोहन सिंह,नव चयनित अध्यापक चौहान सहित छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे
रिपोर्ट के के श्रीवास्तव एट जालौन
