कोंच (जालौन) विद्युत विभाग ने बकायेदार उपभोक्ताओं से बिल की वसूली को लेकर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत चेकिंग अभियान चलाया एसडीओ द्वारा गठित टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर विद्युत कनेक्शनों की जांच की इस दौरान लंबे समय से बिजली बिल जमा न करने वाले 59 बकायेदारों के कनेक्शन काटे तथा चार लोगों को बिधुत चोरी करते पकड़ा गया एवं 9 लाख 40 हजार रुपये की बकाया बिल की वसूली की।
बुधवार को एसडीओ धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में विद्युत विभाग की तीन टीमों ने पटेल नगर, भगत सिंह नगर, जयप्रकाश नगर, नदीगांव, कैलिया, आराजी लाइन और भदेवरा समेत विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया टीम ने घर-घर जाकर विद्युत कनेक्शनों और बकाया बिलों की जांच की अभियान के दौरान जिन उपभोक्ताओं पर लंबे समय से विद्युत बिल बकाया पाया गया, उन्हें बिल जमा करने के लिए कहा गया लम्बे समय से बिल जमा न करने वाले 59 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन विच्छेदित कर दिए गए वहीं, अभियान के दौरान बकायेदार उपभोक्ताओं से 9 लाख 40 हजार रुपये की धनराशि जमा कराई गई एसडीओ ने बताया कि विद्युत बिलों की बकाया राशि की वसूली को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे समय से अपने विद्युत बिल करें, ताकि कनेक्शन विच्छेदन जैसी कार्रवाई से बचा जा सके बिधुत चोरी करते हुए पकड़े जाने पर चार उपभोक्ताओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है
