Loading market...

भोर में रोशनी के साथ निकला जश्न-ए-जुलूस-ए-चिरागां

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन) पैगंबर-ए-आज़म हजरत मुहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की विलादत (जन्मदिन) के अवसर पर पूरी दुनिया में अकीदतमंद अपनी-अपनी मुहब्बत और अकीदत का इजहार करते हैं। इसी क्रम में बुधवार की भोर सुबह धर्मनगरी कालपी में हाफिज इरशाद अशरफी तथा तकिया मस्जिद के पेश इमाम हाजी अब्दुल मुजीब अल्लामा की अगुवाई में जश्न-ए-जुलूस-ए-चिरागां परम्परागत तथा रोशन अंदाज में निकाला गया।

तयशुदा कार्यक्रम के तहत भोर सुबह साढ़े तीन बजे बड़ी मस्जिद, जुल्हैटी चौराहा पर भारी संख्या में मोमिन एकत्रित हुए। अकीदतमंद अपने हाथों में जलती हुई मोमबत्तियां और छोटे-छोटे इस्लामी झंडे लेकर जुलूस में शामिल हुए। जुलूस मिर्जामंडी, भट्टीपुरा, बड़ा बाजार, दीवान औलिया, नई बस्ती, रामचबूतरा और खानकाह शरीफ से होकर पुनः बड़ी मस्जिद पहुंचकर सम्पन्न हुआ।

फज्र की नमाज के बाद धर्मगुरु कारी शमशुद्दीन रहमानी, मौलाना नजमुल हुदा, हाफिज अब्दुल कलाम और हाजी अब्दुल मुजीब अल्लामा की मौजूदगी में “हुजूर की आमद-मरहबा” के नारों के साथ इस्लामी परचम फहराकर ईद मिलादुन्नबी पर्व का आगाज किया गया। इस अवसर पर फातिहा और सलाम पढ़ा गया तथा अकीदतमंदों में लंगर वितरित किया गया।कार्यक्रम की व्यवस्थाएं हाजी अब्दुल मुजीब अल्लामा के नेतृत्व में की गईं। नातख्वां गुलाम वारिस और मोहम्मद साकिब ने खूबसूरत अंदाज में नात-ए-पाक और सलाम पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया।

जुलूस में राशिद सुनार, कलीम अंसारी, अतीकुर्रहमान, सोहिल, अलीम, अज़हर, शादाब, फैज़, ज़ैद, मोहसिन, अरशद, अनस, साजिद, शानू, जुनेद सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल रहे।

 

फोटो परिचय – चिरागां जुलूस में शामिल अकीदतमंद।

Leave a Reply