जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी, जालौन
कालपी/जालौन बुधवार को 11 वां आयुर्वेदिक दिवस कालपी में मनाया जाता। इस दौरान आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के लिये शिविर, चौपाल, वृक्षारोपण समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गये। कार्यक्रमों के माध्यम से चिकित्सीय टीम की अगुवाई कर रही चिकित्सा अधिकारी डॉ पूर्णिमा चटर्जी ने नागरिकों, विधार्थियों, महिलाओं को आयुर्वेदिक चिकित्सा, खान-पान तथा स्वास्थ्य संरक्षण के उपायों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कालपी के तत्वावधान में उच्च प्राथमिक विद्यालय हरीगंज कालपी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार निगम तरु विशिष्ट अतिथि संगीता श्रीवास्तव की मौजूदगी में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य एवं कल्याण शिविर लगाया गया। शिविर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श तथा आवश्यकतानुसार औषधियों का वितरण किया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ पूर्णिमा चटर्जी ने प्रकृति परीक्षण कर लोगों की शारीरिक प्रकृति के अनुसार स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए परामर्श दिया गया। नगर के मुहल्लों दमदमा,मनीगंज, पीला घाट आदि सार्वजनिक स्थानों में चौपालों व शिविरों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया। पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए औषधीय पौधों का चिकित्सीय टीम ने रोपण का अभियान भी संचालित किया।
डा पूर्णिमा चटर्जी ने आयुर्वेदिक आहार एवं स्वस्थ खान-पान को बढ़ावा देने के लिए लोगों को पौष्टिक भोजन और बेहतर खान-पान की आदतों के प्रति भी जागरूक किया।
फोटो – आयुर्वेदिक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम
