Loading market...

मंदिर के पास से मोबाइल फोन चोरी होने पर मुकदमा दर्ज

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन स्थानीय नगर के दुर्गा मंदिर के पास से मोबाइल फोन चोरी होने के मामले में कोतवाली कालपी पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बिबेचना शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला हरीगंज कालपी निवासी वादी मनीष कुमार पुत्र ओमप्रकाश ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका मोबाइल फोन दिनांक 20 -09- 2026 को दुर्गा मंदिर के पास चोरी हो गया था। कुछ समय बाद जब उसने गाड़ी में मोबाइल तलाश किया तो फोन गायब मिला। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद मोबाइल का पता नहीं चल सका। वादी ने पुलिस से मोबाइल बरामद कराने तथा चोरी की घटना में आवश्यक कार्यवाही की मांग की।

पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली कालपी के प्रभारी निरीक्षक अजय वृम्ह तिवारी प्रकरण की विवेचना करने में जुट गए हैं।पुलिस द्वारा चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply