जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी जालौन
कालपी/ जालौन कृषि उत्पादन मंडी समिति कालपी के सचिव/ प्रवर्तन दल प्रभारी सतीश चन्द्र की अगुवाई में प्रवर्तन दल ने मनोज कुमार,शिवा आदि कर्मचारियों ने विभिन्न मार्गों पर सघन जांच अभियान चलाकर मंडी शुल्क चोरी के मामलों में दर्जन भर मालवाहक वाहनों को पकड़ा गया है। कार्यवाही के दौरान संबन्धित व्यापारियों एवं वाहन संचालकों से मंडी शुल्क तथा अन्य देय मदों में पांच लाख रुपये से अधिक की वसूली की गई। मंडी सचिव ने बताया कि मई 2026 के महीने में 13 मालवाहक गाड़ियों को पकड़ कर 2 लाख 26 हजार 6 सौ रुपए तथा माह जून 2026 में 12 गाड़ियों को पकड़ कर 2 लाख 75 हजार रुपए की राजस्व वसूली की गई है। जुलाई -26 माह में प्रवर्तन दल ने 4 गाड़ियां पकड़कर एक लाख 35 हज़ार रुपए तथा चालू माह अगस्त में एक लाख रुपये समन शुल्क वसूल किया गया।
मंडी सचिव सतीश चंद्र ने बताया कि शासन तथा सम्भागीय कृषि उप निदेशक संजय कुमार सिंह के निर्देशानुसार मंडी शुल्क की शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कृषि उपज का परिवहन करने वाले व्यापारी निर्धारित नियमों का पालन करें तथा आवश्यक अभिलेख साथ रखें। मंडी समिति का उद्देश्य राजस्व वृद्धि करना है।
फोटो – राजस्व वसूली में जुटे सचिव सतीश चंद्र
