कालपी (जालौन) आटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अमीसा निवासी प्रदीप 30 वर्ष अपनी 24 वर्षीय पत्नी खुशबू व पांच माह की बेटी और भाभी को लेकर बाइक से अपनी ससुराल ग्राम चंडौत जा रहे था।बीती रात करीब दस बजे आटा थाना के ग्राम कहटा के पास बाइक फिसल जाने से अनियंत्रित होकर गिर गया तथा पीछे से आ रहे डंपर ने खुशबू को कुचल दिया, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। अन्य सभी लोग सुरक्षित हैं।प्रदीप एक ही बाइक से अपनी पत्नी व पांच साल की बेटी के पत्नी की बड़ी बहन गुड्डी को लेकर उन्हें छोड़ने के लिए बीती रात करीब दस बजे आटा थाना के ही ग्राम चंडौत जा रहे थे।अभी यह लोग ग्राम कहटा के पहले जाकी दाई मंदिर के सामने पहुंचे थे कि रोड के किनारे बाइक फिसल कर गिर जाने से खुशबू नीचे गिर गई। पांच साल की बेटी को गुड्डी गोद में लिए थी इससे वह बाल-बाल बच गई। वहीं पीछे से आ रहे डंपर की चपेट में आने से खुशबू की मौत हो गई।घटना के बाद आसपास के ग्रामीण जुट गए और घटना की सूचना आटा थाने दी गयी मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों ने मिलकर रोड पर शव उठवाया। आटा थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि डंपर को छोड़ कर चालक भाग गया था, उसकी तलाश कराई जा रही है।
