कोंच (जालौन) तहसील क्षेत्र के ग्राम चंदुर्रा निवासिनी राबिया खातून ने दिन सोमवार को उपजिलाधिकारी अभिनव यादव को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि ग्राम में मेरा पैतृक मकान है तथा मेरे मकान की दीवाल गिर गयी थी तथा मेरे मकान के पीछे रामलला पुत्र सियाराम निबासी ग्राम का मकान है वह मुझे दीवाल नहीं बनाने दे रहे हैं और लड़ाई झगड़े पर आमादा है मैने इसके पहले भी एक प्रार्थना पत्र दिया था जिसकी मौके पर जांच की गयी थी जिसमें दीवाल मेरी ही जगह में निकली लेकिन उक्त व्यक्ति दबंग है और पैमाइश कराने की कहता है क्योंकि मकान पुरानी आबादी में है राबिया खातून ने एस डी एम से पैतृक मकान की दीवाल बनाने में रामलला को बेबजह मजाह्मत करने से रोके जाने की मांग की है।
