नशीली सामग्री संग पकड़ा अभियुक्त - Aaj Tak Media

नशीली सामग्री संग पकड़ा अभियुक्त

 

कोंच (जालौन) कोतवाली के उपनिरीक्षक अभिषेक व सुमित पांडेय कांस्टेविल अभिषेक के साथ जुर्म जरायम मादक पदार्थ रोकथाम संदिग्ध चैकिंग अभियान के तहत गस्त पर मामूर थे और कैलिया रोड स्थित झला पठा के पास से गुजर रहे थे तभी सड़क किनारे खड़े एक संदिग्ध व्यक्ति पर पुलिस की नजर पड़ी तो वह सकपका गया और वह तेज तेज कदमों से भागने लगा शक होने पर पुलिस ने दौड़कर उसे पकड़ लिया और जब उसकी जामा तलाशी ली तो उसके पास से 15.03 ग्राम नशीला पाउडर व 1.04 ग्राम दो गोली एलप्रेश बरामद हुई पुलिस द्वारा नाम पूंछने पर उसने अपना नाम मोहित पुत्र चन्द्र शेखर निवासी आराजी लेन बताया जिसे पुलिस पकड़कर कोतवाली ले आयी जहां पर उक्त के बिरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर बिधिक कार्यवाही की गयी।

 

Leave a Reply