कालपी (जालौन) कालपी कोतवाली के टरननगंज कदौरा फाटक के पास स्थित कागज गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मचा ह्ड़कंप अज्ञात कारणों के चलते लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा गोदाम देखते ही देखते जलकर हुआ खाक हो गया तीव्रता इतनी अधिक थी कि उसकी गर्मी और धमक से गोदाम की बाउंड्री व टीन शेड भरभराकर गिरा जमीन पर गिर गया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, लेकिन मौके पर पहुँचने में देरी होने की बात सामने आ रही है।इस बीच आसपास के लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए आग पर काबू पाने का लगातार प्रयास किया और बड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को संभालने की कोशिश की फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है काफ़ी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, वहीं किसी जनहानि की सूचना नहीं है। लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आग लगने के कारण का पता लगाने में जुट गयी है।
