कोंच (जालौन) नगर के जवाहर नगर निवासी ब्यक्ति ने पत्नी के द्वारा मारपीट व धमकी देकर मायके जाने और घर वापस न आने घर से आभूषण व 50 हजार की नकदी लेकर हुए पुलिस को शिकायती पत्र न्याय की गुहार लगाई है।
बुधवार को जबाहर नगर निबासी प्रमोद कुमार ने पुलिस को शिकायती दर्ज कराते हुए बताया कि उसका विवाह 13 जून 2025 को थाना गोहन के ग्राम गुड़ाई निवासी किशाल राठौर की पुत्री गुंजन से हुआ था। पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी का व्यवहार उसके प्रति ठीक नहीं रहा और वह उसके साथ गाली-गलौज करती थी परिवार के लोगों द्वारा समझाने का प्रयास भी किया गया लेकिन वह नहीं मानी उसने बताया बीती 17 अगस्त को जब वह अपने पिता, मां और भाई के साथ घर पर नहीं था, तभी पत्नी गुंजन घर से मंगलसूत्र, सोने की चेन, नाक की बाली, पायल, सोने की चूड़ी और करीब 50 हजार रुपये नकद लेकर मायके लेकर भाग गई घर लौटने पर पत्नी के घर पर न मिलने के बाद उसने फोन कर जानकारी ली तो उसके मायके जाने की बात पता चली और तो उसने पत्नी से वापस घर आने के लिए कहा तो उसके साथ फिर गाली-गलौज की गई और मुकदमा लिखवाने की धमकी दी पीड़ित पति ने पुलिस से पत्नी के घर लौटाए जाने तथा आभूषण बापस दिलाये जाने हेतु कार्रवाई हेतु गुहार लगाई है प्रभारी निरीक्षक निगवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया शिकायत मिली चौकी इंचार्ज को भेजा गया है।
