जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी जालौन
कालपी/ जालौन स्थानीय दरगाह खानकाह मुहम्मदिया के परिसर में तीन दिवसीय उर्स ए अहमदी का सालाना उर्स धूमधाम पूर्वक मनाया गया।इस मौके पर अकीदतमंदों ने मुल्क तथा खुशहाली के लिए अल्लाह से दुआ मांगी।
उर्स के दूसरे दिन सोमवार को इस्लामिक परचम लहराते हुए शान और शौकत से जुलूस कालपी की सड़कों से निकाला गया।नगर के कर्बला रोड में स्थित मदरसा में अकीदतमंद एकत्रित हुए। खानकाह मोहम्मदिया दरगाह के सज्जादा नशीन सैयद गयासुद्दीन मियां के नेतृत्व में इस्लामी परचम लहराते हुए जुलूस-ए अहमदी शुरू हुआ। हाइवे रोड़ के बाईपास, सर्विस लेन होते हुए जुलूस शाम 6 बजे खानकाह शरीफ की दरगाह में पहुंचा। अनुशासित ढंग से जुलूस में चल रहे अकीदत मंद अपने प्यारे नबी सल्लल्लाहो वाले वसल्लम, गौस पाक, हिंदलवली ख्वाजा गरीब नवाज, आला हजरत बरेलवी, मीर मोहम्मद तिर्मीजी की शान में कसीदे पढ़ते हुए नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। सज्जादा नशीन सैयद गयासुद्दीन मियां तथा कार्यक्रम के आयोजक सैयद सिबतैन मियां आदि ने दरगाह में चादर चढ़ा कर दुआ मांगी।
मंगलवार को दरगाह परिसर में कुल शरीफ के अवसर पर आयोजित जलसे में मौलाना डा रुहूल अमीन जबलपुर,
हजरत सैयद कैफ़ी अली बरेलु,मुफ्ती शहबाज़ अनवर मुफ्ती ए आज़म कानपुर,कारी इब्राहीम, मौलाना शकील, मौलाना
मुफ्ती अशफाक अहमद बरकाती में तकरीर करते हुए हज़रत मीर सैयद मुहम्मद,मीर सैयद अहमद, हजरत शाह फजलुल्लाह रहमतुल्लाह अलैहे के बारे में जानकारियां देते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का आव्हान किया।कुल शरीफ की सामूहिक फातिहा में मुल्क की तरक्की तथा खुशहाली की दुआएं मांगी। रंग की रस्म के साथ उर्स का समापन किया गया। अरबाज बरकाती,अकीदतमंदों ने जमकर लंगर छका।
फोटो- चादर जुलूस व जलसा तथा लंगर
