भारत अमेरिका के मध्य कृषि व्यापार समझौते का कल भाकियू करेगा विरोध - Aaj Tak Media

भारत अमेरिका के मध्य कृषि व्यापार समझौते का कल भाकियू करेगा विरोध

 

कोंच (जालौन) भारत अमेरिका के मध्य हुए कृषि व्यापार समझौते का विरोध भारतीय किसान यूनियन दिन गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर करेगा जिसमें देश के जिला मुख्यालयों पर भा कि यू धरना प्रदर्शन करते हुए समझौते की प्रतियों को जलाकर अधिकारियों को ज्ञापन के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज कराएंगे उक्त आशय की जानकारी भारतीय किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष सुभाष पटेल ने देते हुए बताया कि कृषि हम किसानों की आजीविका से जुड़ा हुआ है और इस तरह के समझौते छोटे और मझोले किसानों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं इस लिए हम सभी किसान भाइयों को एकजुट होकर अपनी आवाज को बुलंद करना होगा उन्होंने यह भी बताया कि जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन के बाद भा कि यू की ग्राम इकाइयों द्वारा हमारा खेत हमारा अधिकार कार्यक्रम आयोजित करते हुए अपने अपने खेतों पर एक पर्ची जिस पर भारत अमेरिका कृषि व्यापार समझौता लिखकर उसकी प्रति को प्रतीकात्मक रूप से जलाकर विरोध दर्ज कराएंगे और कार्यक्रम की फोटो ग्राम इकाई के अध्यक्ष और संगठन के कार्यालय को भेजी जाएगी जिससे किसानों की भागीदारी और विरोध को व्यापक स्तर पर दर्ज किया जा सके।

 

Leave a Reply