Loading market...

रेलवे की केबिल चोरी करने वाले चोर को जी आर पी ने किया गिरफ्तार

कोंच (जालौन) कोंच रेलवे स्टेशन पर बीते 5 दिनों में चोरों ने रेलवे लाइन के किनारे डली सिंगल की केबिल लाइन 4 बार में 45 मीटर काटकर चोरी कर ली अंत में एक चोर को जीआरपी पुलिस ने रंगेहाथों गिरफ्तार कर ही लिया वह करीब 5 मीटर केबिल लाइन काटकर भाग रहा था उसका एक साथी फरार है बताया गया है चोरों ने चोरी की केबिल कहा बेची इसके अलावा उन्होंने रेलवे की कितनी और संपत्ति की चोरी की है इसकी जांच जीआरपी की पुलिस कर रही है।

सिग्नलों का कंट्रोल रखने के लिए रेलवे स्टेशन कार्यालय में एक कंट्रोल रूम बना हुआ है इस कंट्रोल रूम से सिग्नल तक कॉपर की केबिल पटरी के पास से जमीन में बिछाई गई है बीते 5 दिनों से चोर इस केबिल का हिस्सा काटकर चोरी कर रहे थे पहली चोरी बीती 27 अगस्त की रात में को की गई जिससे कंट्रोल रूम से सिंगल का कंट्रोल खत्म हो गया जानकारी करने पर पता चला कि करीब 15 मीटर केबिल काटकर चोरी कर ली गई है जिसकी सूचना स्टेशन मास्टर पूनम राजपूत के द्वारा उच्चाधिकारियों को दी गई जिसके मुकदमा जीआरपी थाने में दर्ज कर लिया गया जीआरपी पुलिस घटनां स्थल पर भी आई और चोरों का पता नही लगा संकी दो दिन बाद 29 अगस्त को चोरों ने फिर 15 से 20 मीटर केबिल लाइन की चोरी कर ली जिससे जीआरपी पुलिस पुनः कोंच पॅहुची और चोरों की तलाश में जुट गई लेकिन कोई सुराग जीआरपी नही लगा सकी उत्साहित चोर 31 अगस्त को सुबह तड़के 4 बजे स्टेशन पर पुनः चोरी करने के उद्देश्य से पहुँचे और सिंगनल की केबिल काटकर भाग लिए अब तो जीआरपी के लिए चोरों को पकड़ने की चुनौती बन गई थी इसलिए उन्होंने अब वही पर रहने और दिन रात गस्त करने का फैसला लिया लेकिन चोर भी कहा मानने बाले थे रात को फिर चोर स्टेशन पर आ पहुचें लेकिन इस बार जीआरपी पुलिस के दो जवान पूरी तरह से मुस्तैद थे बीती रात 8 :30 बजे पर जीआरपी पुलिस के जवानों को दो लोग लाइन के किनारे केबिल लाइन उखड़ते हुए दिखाई दिए जिनमें चोर को जीआरपी पुलिस के जवानों ने दौड़ कर दबोच लिया जीआरपी पुलिस के निरीक्षक जे पी यादव ने बताया पकड़े गए आरोपित का नाम महेंद्र कुमार निबासी कांशीराम कलौंनी कोंच है उसका एक साथी भाग निकला है जिसकी तलाश की जा रही है चोरों ने मिलकर 45 मीटर तांबे की केबिल लाइन की चोरी की है केबिल कहा बेची इसकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply