अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के सदस्य रमेश कुण्डे का हुआ भव्य स्वागत

 

अमित गुप्ता

कालपी जालौन

 

कालपी/ जालौन बुंदेलखंड के प्रवेशद्वार कालपी में उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के सदस्य रमेश कुण्डे के आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने फूल माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया।

नगर के हाइवे में पहले से ही भाजपाइयों तथा समर्थक एकत्रित हो गए। जैसे ही आयोग के सदस्य का आगमन हुआ कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। कुंडे ने कहा कि सामाजिक समरसता तथा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए उनके प्रयासों की सराहना की। स्वागत करने वाले लोगों में जिला सचिव सुशील साहू, पवन पुरवार, अपना दल के नगर अध्यक्ष धीरेन्द्र तिवारी उर्फ गुड्डू महाराज, अजय श्रीवास, रामसेवक, निशांत गुप्ता, जयवीन गुप्ता, संजय कुमार, हिमांशु निषाद, विष्णु निषाद, राज जाटव, रंजीत महादेव, ओमजी कुमार, आमन गुप्ता, पीयूष तिवारी, अनिल कुमार, गौरव सिंह एवं मुकेश पाल सहित अनेक कार्यकर्ता तथा समर्थक मौजूद रहे।

 

 

फोटो – आयोग के सदस्य रमेश कुण्डे का स्वागत करते कार्यकर्ता तथा समर्थक

Leave a Reply